Big NewsPithoragarh NewsUttarakhand

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, विषुपति मनाने भारत से जा रहे छह नेपाली नागरिकों की मौत, अन्य घायल

पिथौरागढ़ जनपद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। भारतीय सीमा से लगे झूलाघाट से बझा॑ग में विषुपति का पर्व मानाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे छह नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के दौरान जीप में बैठे पांच लोगों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

हादसे में छह नेपाली नागरिकों की मौत

बता दें हादसा मंगलवार देर रात 11:30 बजे के आसपास झौलेक मोड़ के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जीप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मृतकों की पहचान नाबू बोरा (60) केदारस्यू गांव पालिका, नरे बोहरा (42), गौरख बोरा (35), मान बहादुर धामी(45), बिरख धामी(45), बुरे धामी(45) के रूप में हुई।

जीप चालक की खोज जारी

हालांकि चालक अभी लापता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मानाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह जब हादसे की सूचना जिला पुलिस को मिली तो सभी के शव को खाई से बाहर निकाला गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें