UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

कोटद्वार में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

पौड़ी जनपद के कोटद्वार में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिस वजह से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा कोटद्वार के बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग का बताया जा रहा है। मूसा बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर गदेरे मे जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। सूचना पाकर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को खाई से निकाल कर इलाज के लिए 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

मृतक और घायलों का विवरण

मृतक व्यक्ति की पहचान तेजपाल चंद (54) निवासी जोगीमढी पौड़ी के रूप में हुई है। जबकि प्रताप सिंह (55) पुत्र गोविंद सिंह निवासी मटकुंड पौड़ी, अनिरुद्ध (21) पुत्र मुकेश गौड़ निवासी सिरौली पौड़ी घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें