National

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सोया परिवार, छह की मौत, तीन बेहोश

शुक्रवार सुबह दिल्ली में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक परिवार मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सो गया। जिसके बाद कुछ ऐसे हुआ। जिस से आस पास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया। दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक परिवार रात को मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जला का सो गए।

सुबह उठने पर एक ही परिवार के छह लोग मृत पाए गए। जबकि तीन लोग बेहोशी की हालत में थे। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

छह लोगों की मौत से सनसनी

एक ही परिवार के छह लोग मृत पाए जाने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई। उनमें से चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। बच्चे की उम्र 1.5 साल बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया की अगरबत्ती जलने के बाद रात को दरवाजे और खिड़खियां बंद थी। इसके कारण कमरे में धुआं भर गया। धुए से परिवार के सदस्यों का दम घुट गया। जिस कारण इतना बड़ा हादसा हो गया।

मौत का कारण

डीएसपी के अनुसार परिवार के छह लोगों की मौत का कारण अगरबती से गद्दे पर लगने वाली आग है। दरअसल अगरबत्ती रात को जलाने पर किसी तरह गद्दे पर आग लग गई। जिसके कारण पूरे कमरे में धुआं-धुआं हो गया। कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से वहा मौजूद लोगों का दम घुट गया। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

घायल लोगों का चल रहा उपचार

दिल्ली के डीएसपी के मुताबिक दो लोगों का अस्पताल में इलाज़ चल रहा हैं। जिसमें एक 15 साल की लड़की और 45 साल का पुरुष शामिल है। हादसे के वक्त लाए गए युवक को उपचार कर घर भेज दिया गया है। बता दें की इस हादसे की जानकारी पुलिस को शुक्रवार की सुबह मिली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। छह परिवार के सदस्यों को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बता दें पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौप दिए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें