Big NewsDehradun News

मसूरी में हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

मसूरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। हाथीपांव रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मसूरी में हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार SDRF को हादसे की सूचना मिली थी। बताया गया कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है पर्यटक हाथीपांव से देहरादून की ओर जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में तीन लोगों की मौत

बताया जा रहा है हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर दो शवों को बाहर निकाल दिया है। जबकि तीसरे व्यक्ति के शव को स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकाल दिया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें