UttarakhandBig NewsHaridwar News

चलती ट्रेन से गिरकर हुआ दर्दनाक हादसा, पैर फिसलने से वृद्ध की मौत

चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। काठगोदाम एक्सप्रेस से गिरकर 72 वर्षीय वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चलती ट्रेन से गिरकर हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष ममता गोला ने बताया की मृतक वृद्ध की पहचान अरुण कुमार शर्मा (72) बिजनौर धामपुर यूपी के रूप में हुई है। वृद्ध रविवार को काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर की ओर अपने आठ साल के पोते के साथ जा रहे थे। सीमली रेलवे फाटक के पास चलती ट्रेन से उनका पांव फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए।

वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

ट्रेन से गिरने बुजुर्ग के दोनों पैर कट गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई ओर घायल को उपचार के लिए लक्सर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष ममता गोला ने बताया की हादसे के दौरान बुजुर्ग के साथ उनका पोता था जो पूरी तरह से घबरा गया ओर कुछ बोलने की हालत में नहीं था। उनकी जेब से निकले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें