Nainital NewsBig News

हल्द्वानी में आज डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, यातायात प्लान पर डाल लें एक नजर

वीकेंड के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने के कारण हल्द्वानी शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है. लोग घंटों जाम में ना फंसे रहे इसलिए रविवार को हल्द्वानी में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले और पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है.

भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

  • वीकेंड के दौरान रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय 12 बजे से 10 बजे तक वर्जित रहेगा.
  • अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध) के वाहन 4 बजे तक अपनी सेवाएं पूर्ण कर लें. 4 बजे से 10 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन वर्जित रहेगा.
  • सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों की निकासी मंडी गेट से समय 4 बजे से 10 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगी.

यहां रूट रहेंगे डायवर्ट

  • कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी भारी वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर, कटघरिया की ओर जाने वाली वाली रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे. शहर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे.
  • बरेली रोड, रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी भारी वाहन बरेली रोड में तीनपानी के पास रोड के बाई ओर व रामपुर रोड में बेलबाबा के पास रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे.
  • चोलगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेडा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे.
  • अल्मोडा, बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी भारी वाहन भावाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 1 बैंड ज्योलिकोट के बीच समय 10 बजे तक रोके जायेंगे.
  • मुक्तेश्वर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी भारी वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ रोड होते हुए भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 1 बैंड ज्योलिकोट के बीच समय 10 बजे तक रोके जायेंगे.
  • भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को समय 12 बजे से 10 बजे तक सलड़ी चौकी, अमृतपुर में रोका जायेगा.
  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले (आवश्यक सेवा) भारी वाहनों को भी समय 4 बजे से 10 बजे तक उक्त स्थानों पर रोका जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें