Nainital NewsHighlight

गौला नदी में वैकल्पिक मार्ग से यातायात शुरू, स्थानीय लोगों को मिली बड़ी राहत

हल्द्वानी में पिछले दिनों गौला नदी में भारी बारिश के कारण पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था. जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था. अब 15 दिनों के बाद प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर यातायात का बहाल कर दिया है.

गौला नदी में वैकल्पिक मार्ग से यातायात शुरू

नए वैकल्पिक मार्ग को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है. जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है. इसके अलावा गौला पुल से पैदल आवगमन भी शुरू हो गया है. जिससे लोग अपनी दैनिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चला सकते हैं.

स्थानीय लोगों को मिली राहत

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि गौलापार और चोरगलिया के लोगों को इस वैकल्पिक मार्ग से बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन जल्द ही इस मार्ग को बड़े वाहनों के लिए भी खोलने की योजना बना रहा है. ताकि यातायात में और सुधार हो सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें