Rudraprayag NewsHighlight

रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड हाईवे में यातायात सुचारु, पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से मार्ग हुआ था बाधित

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार देर रात में हुई भारी बारिश के चलते केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डोलिया देवी (फाटा) के पास भारी बोल्डर, पत्थर व मलबा आने के कारण यातायात बाधित चल रहा था। जिसे सुचारु कर दिया गया है।

रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड हाईवे में यातायात सुचारु

रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय हाईवे पर डोलिया देवी (फाटा) के पास भारी बोल्डर, पत्थर व मलबा आने के कारण पुलिस की ओर से वाहनों को दोनों तरफ से रोका जा रहा था। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर ही मौजूद था। सम्बंधित कार्यदायी संस्था की ओर से मार्ग को खोला गया।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 1 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बागेश्वर, टिहरी और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें