HighlightNainital News

हल्द्वानी-देहरादून स्टेट हाईवे में जल्द सुचारु हो यातायात, कुमाऊं कमिश्नर ने दिए निर्देश

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश कहर बनकर बरस रही है. हल्द्वानी-देहरादून स्टेट हाईवे पर भारी बारिश की वजह से नाला उफान पर आने के चलते तीसरी बार पुल के आसपास का हिस्सा बह गया था. जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है. कुमाऊं कमिश्नर ने सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया है.

हल्द्वानी-देहरादून स्टेट हाईवे में जल्द सुचारु हो यातायात

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी- देहरादून स्टेट हाईवे को 10 दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए हैं. दीपक रावत ने कहा कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर इस मार्ग को खोलकर यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए हैं. बता दें पुलिया टूटने के कारण आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है.

SDM को दिए मॉनिटरिंग के निर्देश

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करने के लिए निर्देशित किया है. ताकि यात्रियों को कई किलोमीटर घूमकर अपना सफर न तय करना पड़े. कुमाऊं कमिश्नर दीपक ने एसडीएम को भी निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें