UttarakhandAlmora NewsHighlight

नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस सख्त, स्कूटी सीज कर वसूला 25 हजार का जुर्माना

अल्मोड़ा में नाबालिगों के वाहन चलाने पर यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज कर अभिभावकों पर भी कार्रवाई करते हुए 25 हजार का जुर्माना वसूला है।

नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस सख्त

गुरुवार को पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर चार स्कूटियां सीज कर दी। जिसके बाद अभिभावकों पर भी 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।

स्कूटी सीज कर वसूला जुर्माना

कोतवाल अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार स्कूटियों को नाबालिग चलाते मिले। नियमों को ताक पर रख नाबालिगों के वाहन दौड़ाने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी स्कूटियां सीज कर दी। जबकि उनके अभिभावकों से 25-25 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें