HighlightUdham Singh Nagar News

विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर नहीं थम रहा बवाल, व्यापार मंडल ने दुकानें बंद कर दर्ज कराया विरोध

विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनेशपुर व्यापार मंडल ने रविवार को एक दिन दुकान बंद कर विरोध दर्ज किया। इसके साथ ही व्यापारियों ने मुन्ना सिंह चौहान का पुतला दहन भी किया। इसके साथ ही विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर नहीं थम रहा बवाल

बंगाली समुदाय के आरक्षण पर भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर उत्तराखंड के बंगाली समुदाय का रोष जारी है। बंगाली समुदाय का समर्थन करते हुए व्यापार मंडल दिनेशपुर के आह्वान पर आज व्यापारियों ने एक दिन का दुकान बंद कर विरोध जताया। इसके साथ ही विधायक मुन्ना सिंह चौहान का पुतला दहन किया।

विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

व्यापारियों ने मुन्ना सिंह का पुतला लेकर पूरे नगर में मुन्ना सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन सब्जी मार्केट, मछली मार्केट के अलावा नगर में एक भी दुकान नहीं खुली। सभी ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया।

लोगों ने की कठोर कार्रवाई की मांग

देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश नारंग ने कहा है कि बंगाली समुदाय के अनुसूचित जाति की मांग जायज मांग है। भारत के कई प्रदेशों में अनुसूचित जाति का बंगालियों को लाभ मिल रहा है। लेकिन उत्तराखंड में इसका विरोध करना निंदनीय है। विधायक मुन्ना सिंह ने जो बंगालियों के प्रति अपशब्द बोले हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें