UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार को कुचला, पिता और बेटी की मौके पर मौत, एक मासूम की हालत गंभीर

रुड़की में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर पांच साल की बच्ची और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पांच वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार को कुचला

घटना भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के टांडा भागमल गांव की है। कृष्णपाल निवासी टांडा गांव भोगपुर अपना स्कूल चलाते हैं। मंगलवार सुबह कृष्णपाल अपनी बेटी श्रुति (5) और अपने पड़ोस में रहने वाले बंटी (5) को लेकर स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

दर्दनाक हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पड़ोसी का बेटा गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए बंटी को हायर सेंटर भेजा गया है। सूचना पाकर कोतवाल अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें