Big NewsUttarakhand Chamoli News
यहां हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चार लोग घायल

चमोली से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चार पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन
हादसा शुक्रवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों का वाहन आईटीबीपी कैंप के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में चार लोग सवार थे।
दो की हालत गंभीर
हादसे की सूचना पाकर पलिस की टीम मौके पर पहुंची। चारों घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल सभी पर्यटक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।