Nainital NewsBig News

बरेली से घूमने आए थे पर्यटक, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत

बरेली से नैनीताल घूमने आई पर्यटकों की कार बीती रात सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि चालक समेत तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

नैनीताल में बीती देर रात बरेली से आए पर्यटकों की कार नैना गांव से आगे अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे. पुलिस ने चारों घायलों का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया.

हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल

चिकित्सकों ने मौजूम खान (26) पुत्र नमालूम निवासी बरेली को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि युवराज (17) पुत्र कपिल निवासी बरेली, पारस रस्तोगी (18) पुत्र कैप्टन रस्तोगी निवासी भौनपुर, आलोक सक्सेना (42) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बरेली का उपचार चल रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें