UttarakhandHighlightNainital News

पर्यटक ने की अनैतिक मांग, स्थानीय युवकों ने कर दी धुनाई, पुलिस ने सिखाया सबक

नैनीताल पहुंचे पर्यटक ने स्थानीय युवकों से अनैतिक मांग की तो गुस्साए स्थानीय युवकों ने पर्यटक को पकड़कर जमकर उसकी धुनाई कर दी। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पर्यटक से मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर उनका चालान किया है।

पर्यटक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

पर्यटक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पर्यक के सात मारपीट देर रात माल रोड पर पुलिस चेकपोस्ट के सामने हुई है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह पांच से छह युवक बीच सड़क में एक पर्यटक को गिराकर लात-घूंसे मार रहे हैं। किसी तरह पर्यटक अपनी जान बचाकर भागा।

मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि तब तक पर्यटक नैनीताल से जा चुका था। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि पर्यटक युवकों से अनैतिक मांग कर रहा था।

पुलिस ने सिखाया सबक

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि पर्यटक से मारपीट करने वाले युवको की पहचान प्रकाश जोशी, जीवन सिंह नेगी और महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। तीनो तल्लीताल क्षेत्र के निवासी हैं। तीनो युवको का चालान कर दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें