UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

Kotdwar: खोह नदी में डूबने से पर्यटक की मौत, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

Kotdwar news: Kotdwar घूमने आए पर्यटक की khoh river (Kotdwar)में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घंटो की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

Khoh River में डूबने से पर्यटक की मौत

युवक की पहचान लवी (26) पुत्र पुत्र ज्ञान चंद निवासी बिजनौर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक चार युवक बिजनौर से घूमने के लिए कोटद्वार आए हुए थे। दोपहर में नहाने के दौरान लवी नदी में डूब गया। लवी को डूबता देख अन्य साथियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

घटना की सूचना पाकर एसएसआई जगमोहन रमोला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम ने युवक का रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घंटो मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि डूबने वाले युवक की नजीबाबाद में दुकान है। युवक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें