Assembly ElectionsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड 2022 की बिसात: पौड़ी जिले की इस सीट पर कड़ा मुकाबला, टिकी सबकी निगाहें

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

श्रीनगर: 2022 के चुनाव में महज तीन दिन का समय शेष रहा गया है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य की कई सीटें ऐसी हैं, जिन पर प्रत्याशियों ने तो पूरा जोर लगा ही रखा है। उनकी जीत और हार पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। ऐसी ही एक सीट पौड़ी जिले की श्रीनगर सीट है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच आमने-सामने के मुकाबले में माना जा रहा है, लेकिन, उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी दोनों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और मौजूदा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के चुनावी मैदान में उतरने से श्रीनगर विधानसभा सीट इस बार वीआईपी हो गई है। अभी तक के चुनावी समीकरण के अनुसार, दोनों में सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। यूकेडी के मोहन काला भाजपा और कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी कर रहे हैं। पहली बार चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी भी ताल ठोंक रही है। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं का शोर सुनाई दे रहा है, लेेकिन मतदाता खामोश हं।

गणेश गोदियाल और डॉ. धन सिंह रावत का यह तीसरा मुकाबला है। गोदियाल श्रीनगर से पांचवीं बार ताल ठोकेंगे जबकि, धन सिंह रावत का यह तीसरा विधानसभा चुनाव है। आपसी मुकाबले में दोनों को एक-एक बार जीत हासिल हो चुके हैं। ऐसे में दोनों प्रत्याशी इस बार बढ़त हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।

राज्य गठन के बाद वर्ष 2002 में पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गणेश गोदियाल और वर्ष 2007 में भाजपा के डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक चुनाव जीते। परिसीमन के बाद वर्ष 2012 में गणेश गाोदियाल और 2017 में भाजपा के धन सिंह रावत चुनाव जीते।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें