National

नड्डा ने यूपीए की बैठक को फोटो खिंचाने का मौका बताकर कहा कल एनडीए करेगी 38 दलों के साथ बैठक

बेंगलुरू में विपक्ष दलों की एकजुटता के लिए चल रही बैठक के बीच अब भाजपा की भी कल अहम बैठक होने जा रही है। जिसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्य़क्ष जेपी नड्डा ने भी दावा किया है कि भाजपा के 38 सहयोगी कल एनडीए की बैठक में शामिल होंगे।

शक्ति प्रदर्शन करेगी बीजेपी

बता दें कि बेंगलुरु में आज से विपक्ष दलों के एकजुट होने के लिए बैठक शूरु हो गई है। आज बैठक में 26 राजनीतिक दलों के एकत्र होने की जानकारी सामने आई है। वहीं अब कल होने जा रही एनडीए की बैठक को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

पीएम ने की मिसाल कायम- नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी भाजपा सरकार ने पिछले नौ सालों में पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व में काम कई काम किए हैं। लोगों ने भी कामों की सराहना की है। भष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस भी बढ़ा है। पीएम ने कोविड-19 प्रबंधन में भी एक मिसान कायम की है। पिछले नौ सालों में एनडीए सरकार ने सुशासन का काम किया है और हम लगातार काम कर रहे हैं।

यूपीए का फोटा खिंचाने के लिए अच्छा मौका- नड्डा

वहीं जेपी नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि यूपीए का गठबंधन नेतृत्वहीन और नीतिहीन है। यह फोटो खिंचवाने के मौके के लिए अच्छा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें