Udham Singh Nagar NewsBig News

मां-बाप के साथ मिलकर उतारा बॉयफ्रेंड को मौत के घाट, दृश्यम फिल्म देखकर आया था आइडिया

उधमसिंह नगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक को उसकी लीव इन पार्टनर ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हत्या के बाद तीनों ने उसकी मौत को सुसाइड दिखाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों के मनसूबे कामयाब ना हो सके।

मां-बाप के साथ मिलकर उतारा बॉयफ्रेंड को मौत के घाट

हत्या का खुलासा युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ। बता दें युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ लीव इन रिलेशन में रहती थी। पुलिस ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूला। युवती ने कबूला की किस तरह दृश्यम फिल्म को देखकर उसने अपने माता-पिता के साथ मिलकर युवक को मारने की योजना बनाई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मामले का खुलासा करते हुए काशीपुर एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक युवक करन मंडल अपनी प्रेमिका संजना के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रहता था। उन दोनों के साथ संजना के पिता विनोद कुमार और उसकी मां रामवती भी रहती थी। उन्होंने बताया कि करन मंडल लॉकडाउन से पहले अच्छी कमाई करता था।

इस वजह से कर दी युवक की हत्या

लॉकडाउन के बाद उसकी कमाई कम हो गई और वह नशे का सेवन भी करने लगा। जिसके चलते संजना और करन के बीच में आए दिन झगड़ा होने लगा। इसी के चलते संजना ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर करन की हत्या की योजना बनाई। तीनों ने मिलकर युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया।

पुलिस ने किया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार

एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जब पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो सारा मामला खुलकर सामने आने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके माता-पिता से सख्ती से पूछताछ की जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने मृतक की बहन मधु सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर प्रेमिका सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें