UttarakhandHighlightUttarakhand Weather News

आज का मौसम रहेगा खराब, इन छह जिलों में तीव्र बौछार पड़ने के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश का मौसम पल पल बदल रहा है। सूरज की तपिश ने लोगों के पसीना छुड़ा दिया है तो कुछ जिलों में बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज का मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के छह जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली के साथ- साथ तीव्र बौछार पड़ने के आसार हैं। इस दौरान 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रेफर से तेज हवा चल सकती है।

गुरुवार से रविवार तक येलो अलर्ट

इसके अलावा आने वाले गुरुवार से लेकर रविवार तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

बता दें प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार को यहां तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं पहाड़ में कुछ स्थानों पर शाम को बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें