Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर, CM धामी के लिए आधा दर्जन विधायक सीट छोड़ने को तैयार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : उत्तराखंड से एक बार फिर से बड़ी खबर है। सीएम के नाम के मंथन के बीच कई विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी को फिर से सीएम बनाने की मांग की है। और तो और वो अपनी सीट छोड़ने को भी तैयार है। इस बीच बड़ी खबर दिल्ली से भी हैय़ जानकारी मिली है कि कैबिनेट मंत्रियों ने दिल्ली का रुख किया है। सीएम के नाम को लेकर चल रहे मंथन और नामों की चर्चाओं के बीच मंत्री सुबोध उनियाल-मदन कौशिक, रेखा आर्य, सतपाल महाराज ने दिल्ली का रुख किया है। अजय भट्ट पहले से भी दिल्ली में है। इससे भाजपा में हलचल बढ़ गई है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से करीब 6579 वोटों से चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने सीएम को कड़ी टक्कर दी। भले ही मुख्यमंत्री चुनाव हार गए हों, लेकिन सत्ता में भाजपा काबिज हुई। अब सीएम चेहरे को लेकर मंथन चल रहा है।

कई विधायक धामी को ही फिर से सीएम बनाने की संगठन से मांग कर रहे हैं। और तो औऱ वो अपनी सीट भी छोड़ने को तैयार है। चंपावत से विधाय कैलाश गहतोड़ी समेत आधा दर्जन विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। कैलाश गहतोड़ी समेत, कपकोट से विधायक सुरेश गडि़या और चार अन्य विधायक सीट छोड़ने को तैयार हैं, ऐसी खबरे हैं। हालांकि अगला सीएम कौन होगा ये फैसला हाईकमान का है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें