Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर, दिल्ली की तर्ज पर लोगों को मुफ्त मिलेगी बिजली!

Harak Singh Rawat

देहरादून : उत्तराखंड के ऊर्जा निगम से आज की सबसे बड़ी खबर है। दिल्ली से लौटे ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने प्रदेश की जनता को राहत भरी खबर दी है। बता दें कि ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने प्रदेश के करीबन 8 लाख परिवारों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मुफ्त बिजली देने का मन बनाया है और इसका प्रस्ताव अगली कैबिनेट में लाने की बात कही है।

आपको बता दें कि मुफ्त बिजली के साथ सरकार ने बिल देर से जमा करने पर सर चार्ज 15 मई से 31 अक्टूबर तक बढ़ाए जाने का फैसला किया है। इसी के साथ ऊर्जा निगम प्रदेश में 100 यूनिट तक बिजली प्रति परिवार को मुफ्त देने की तैयारी कर रहा है। इसका प्रस्ताव अगल कैबिनेट में लाया जाएगा। आपको बता दें कि राज्य में करीब 8 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिनको इस योजना का लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी दिल्ली से लौटे ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने मीडिया को दी है। इस योजना को लेकर हरक सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश के गरीब परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मीडिया से रुबरे होते हुए कहा कि राज्य कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाकर लोगों को राहत दी जाएगी। 100 यूनिट तक प्रदेश की आधी आबादी को निशुल्क बिजली देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा और साथ ही मंत्री ने 100 से 200 यूनिट तक 50 प्रतिशत की राहत देने की घोषणा भी की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें