Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

आज खराब रहेगा मौसम, इन छह जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज यानी की सोमवार को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर भी बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जनपदों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन जनपदों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चल सकती है। जिसके लिए मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

एक जून तक येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 29 मई से एक जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश के आसार हैं। जिसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें