प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पंचायतों और नागर पालिका का कार्यकाल एक दिसंबर को पूरा हो रहा है। शनिवार से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
एक दिसंबर को होगा नगर निकायों का कार्यकाल पूरा
जानकारी के अनुसार प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था। वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पहले की तरह ही कार्यरत रहेगा। इसके अलावा नगर पालिका के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशासक नहीं होगा।

डीएम को किया तैनात
देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं और नगर पंचायतों में दो दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे। बता दें प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के डीएम को तैनात किया गया है। डीएम अपने अनुसार अब निकायों की व्यवस्थाओं को देखेंगे।



