National

संसद में हुए हमले की 22वीं बरसी आज, 9 वीर सैनिक हुए थे शहीद, पीएम सहित राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संसद भवन में साल 2001 में आतंकवादी हमला हुआ था। आज संसद में हुए हमले की 22वीं बरसी है। 13 दिसंबर 2001 में आतंकियों ने संसद भवन पर हमला किया था। इस हमले में देश के 9 वीर सैनिक शहीद हो गए थे। हालांकि हमले को अंजाम देने वाल सभी पांच आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आतंकी हमले की 22वीं बरसी के मौके पर देश के उफराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री पीएम मोदी, लोकसभा सांसद ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई सांसदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी शहीदों के परिवारजनों से मिले

इस मौके पर देश के पीएम मोदी शहीदों के परिवारजनों से मिले। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी ने शहीदों के परिवार वालों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा

इस खास मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, राष्ट्र हमेशा उन बहादुर सुरक्षा कर्मियों का श्रणी रहेगा जिन्होनें 2001 के आतंकवादी हमले में अपनी जान कुर्बान कर दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें