National

(TODAY GOLD- SILVER RATE)सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें कितने हुए दाम

क्रिसमस के अगले दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी। वहीं आज भी ग्लोबल मार्केट में मजबूत रूख के बाद सोने की कीमतें 250 रुपये बढ़कर 63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं शुक्रवार को सोने की कीमत 3,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 

सोने और चांदी के दाम (TODAY GOLD- SILVER RATE)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पिछले कारोबार में 2,052 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 192 रुपये या 0.3 प्रतिशत बढ़कर 63,146 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जिसमें 15,720 लॉट का कारोबार हुआ।

चांदी की कीमतों में उछाल

वहीं आज चांदी की कीमत भी 350 रुपये से बढ़कर 79,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। जो पिछले कारोबार में 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 163 रुपये या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 15,219 लॉट में 75,549 रूपये प्रति किलोग्राम हो गया।

क्या है शहरों में सोने का रेट

दिल्ली    63,860 रुपये

मुंबई     63,710 रुपये

चैन्नई    64,310 रुपये

कोलकाता 63,710 रुपये

बेंगलुरु   63,710 रुपये

केरल    63, 710 रुपये

पटना    63, 760 रुपये

सूरत     63, 760 रुपये

लखनऊ  63, 860 रुपये

चंडीगढ़   63, 860 रुपये  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें