भारत में आज 22 दिसंबर का दिन सबसे छोटा दिन होगा। वहीं आज की रात सबसे लंबी होगी। भूगोल की भाषा मं इसे शीत अयनांत winter solstice कहते हैं।
क्यों होता है ऐसा?
हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत से 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी है। इस झुकाव और सूर्य के चारों और परिक्रमा की वजह से ही धरती पर मौसम में बदलाव होता है और हर जगह पर दिन की अवधि में भी भिन्नता पाई जाती है। सूर्य की परिक्रमा के चलते जब पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध छह महिने तक सूर्य की तरफ झुका होता है तो इस पर सूर्य की किरणें सीधे पड़ती हैं और उस समय उत्तर गोलार्द्ध पर स्थित देशों में गर्मी का मौसम होता है और दिन लंबे होते हैं। वहीं उसी समय दक्षिण गोलार्द्ध पर सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं तो उस वजह से वहां ठंड का मौसम होता है और दिन छोटे होते हैं।
क्या होता है शीत अयनांत?
हर साल 21 या 22 दिसंबर को सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध सूर्य से सबसे अधिक दूर होता है और इसी वजह से यह साल का सबसे छोटा दिन होता है। इसे ही शीत अयनांत कहते हैं। इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध में दिन की अवधि 10 घंटे 19 मिनट की होती है। वहीं 21 जून को सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित कर्क रेखा पर लंबवत होती है। इस वजह से उस समय उत्तरी गोलार्द्ध में गर्मी का मौसम होता है और वह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है। इसे ग्रीष्म अयनांत कहा जाता है।