highlightNational

पत्नी को मारने के लिए सांप से दो बार डसवाया, फिर भी नहीं मरी, ऐसे हुआ खुलासा

wiper snake एमपी के मंदसौर में एक पति अपनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था और ऐसा करने में उसके एक दोस्त ने उसकी मदद की। बता दें कि सांप के एक्सपर्ट दोस्त ने उसे उसकी पत्नी को मारने के लिए सांप दे दिया। वही जहरीला सांप लेकर आया था और दोस्त की पत्नी को डसवाया।

बता दें कि वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था पुलिस ने इस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। शहर की वायडी नगर पुलिस ने पत्नी को सांप से डसवाने के मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों की माने तो 8 मई 2022 को फरियादी हलीमा खां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरा पति मोजिम अजमेरी, देवर काला उर्फ मंजूर, रमेश निवासी नीमच तथा अन्य दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से जहरीले सांप लाकर डसवाया। मामले में महिला के पति सहित चार आरोपितों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। आरोपित रमेश पुत्र मांगीलाल रावत मीणा पीड़ित महिला के पति मोजिम अजमेरी का दोस्त है। इसी ने जहरीले सांप की व्यवस्था की थी।

पुलिस के अनुसार आरोपित पति और पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। मोजिम पत्नी हलीमा की हत्या करना चाहता था लेकिन हत्या एक हादसा लगे और मामला पुलिस तक नहीं पहुंचे इसके लिए जहरीले जानवर से डसवाकर पत्नी की हत्या का प्लान बनाया था। इसमें पति का दोस्त रमेश सांप के मामले में एक्सपर्ट था तो वह जहरीला सांप लेकर मंदसौर आया था। रात में जब सब सो गए तो थैली से सांप निकालकर हलीमा को डसवा दिया। पत्नी ने पिता को फोन कर बुलाया और जिला अस्पताल में भर्ती हुई इसके बाद गंभीर हालत में राजस्थान के उदयपुर में उपचार हुआ। मामले में पुलिस ने धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

Back to top button