Big NewsDehradun News

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद उनकी पत्नी रश्मि रावत कोरोना पॉजिटिव

देहरादून उत्तराखंड से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद अब उनकी पत्नी रश्मि त्यागी रावत भी कोरोना पाँजिटिव पाई गई हैं। बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत के डॉक्टर एनएस बिष्ट ने  हेल्थ बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी है। एनएस बिष्ट ने बताया कि सूखी खांसी की शिकायत पर सीएम की पत्नी ने कोरोनावायरस का टेस्ट करवाया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि सीएम की पत्नी को डॉक्टरों की निगरानी पर आइसोलेशन में रखा गया है. वही एन एस बिष्ट ने जानकारी दी है कि सीएम के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वह जल्द सबके बीच आकर काम करेंगे.

आपको बता दें कि आज उत्तराखंड में 293 कोरोना के मरीज सामने आए हैं।  वहीं चार लोगों की मौत भी हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें