Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में मानसून सीजन को देखते हुए तीरथ सरकार ने लिया बड़ा फैसला

देहरादून : उत्तराखंड में मानसून सीजन को देखते हुए तीरथ सरकार ने गढ़वाल और कुमाऊ मंडल में एक-एक हेलीकाप्टर तैनात करने का फैसला लिया है। बता दें कि हेलीकॉप्टर तैनात करने का मकसद मानसून में प्राकृतिक आपदा आने की स्थिति में तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू करना है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने टेंडर आमंत्रित कर लिए हैं। अब जल्द ही इसकी टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड खोली जाएंगी। माना जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 10 से लेकर 15 जून के बीच ये हेलीकाप्टर दोनों मंडलों में तैनात कर दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि अक्सर उत्तराखंड में मानसून सीजन में अधिक बारिश के कारण सड़कें धस आती है तो वहीं आपदा आने कई घर तबाह हो जाते हैं। मवेशी मर जाते हैं। इसी को देखते सरकार ने पहले से ही तैयारी करते हुए कुमाऊ गढ़वाल में एक हेलिकॉप्टर तैनात की है ताकि लोगों का समय रहते राहत और बचाव कार्य किया जा सके।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें