UttarakhandBig NewsDehradun News

इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में देहरादून पहुंचे टिकैत, कहा किसानों की जमीन उजाड़ने का किया जा रहा प्रयास

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में डोईवाला में किसान की मौजूदगी में महापंचायत का आयोजन किया।

इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में देहरादून पहुंचे टिकैत

टिकैत ने कहा प्रदेश सरकार की डोईवाला में नया शहर बसाने की योजना है। जिसमें किसान की जमीन पर अधिग्रहण किया जाएगा। आगे टिकैत ने कहा सरकार किसानों की उपजाऊ भूमि को उजाड़ने का प्रयास कर रही है।

जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। महापंचायत के जरिए उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार किसान विरोधी निर्णय न ले। वरना बड़े आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।

कोर कमेटी का किया गठन

सरकार की तरफ से प्रस्तावित नई टाउनशिप के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के गठन के बाद मंगलवार को प्रभावित विभिन्न गांव के 31 लोगों का चयन कर कोर कमेटी का गठन किया गया। जिसके बाद ब्लॉक परिसर में कोर कमेटी की बैठक में विभिन्न निर्णय लिए।

जन जागरूकता कमेटी के साथ ही अधिवक्ता मनोहर सैनी की देखरेख में एक लीगल सेल का भी गठन किया गया। जो उच्च न्यायालय में सरकार की ओर से बनाए जा रहे नए शहर के विरोध में एक जनहित याचिका दाखिल करेगा। 27 जुलाई तक मोर्चा एसडीएम के माध्यम से सरकार को दिए गए ज्ञापन के जवाब का इंतजार करेगा। इसके बाद 28 जुलाई से आंदोलन शुरू करने की तैयारी हो जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें