UttarakhandBig NewsHaridwar News

Chilla rajaji national park में मृत पाई गई बाघिन, ये बताई जा रही वजह

Chilla rajaji national park में बाघिन मृत अवस्था में मिली है। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गश्त के दौरान मृत पाई गई बाघिन

चीला रेंज की टीम हर रोज की तरह जंगल में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम को एक बाघिन चीला बीट पर मृत मिली। गश्त कर रही टीम ने इसकी जानकारी रेंजर शैलेष घिल्डियाल को दी। सूचना मिलने पर रेंजर अपनी टीम के साथ घटनस्थल पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने सूचना राजाजी प्रशासन के उच्चाधिकारियों को दी।

इन कारणों के चलते हुई बाघिन की मौत

राजाजी टाइगर रिजर्व के पशुचिकित्सक ने डॉ राकेश नौटियाल के नेतृत्व में दो सदस्यीय डॉक्टरों की टीम के साथ बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया। जानकारी के मुताबिक बाघिन की उम्र लगभग 15 साल बताई जा रही है। इसके अलावा बाघिन की मौत का कारण प्राकृतिक मौत बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें