Pauri Garhwal NewsBig News

पौड़ी में बाघ का आतंक, जंगल गए व्यक्ति पर किया हमला, हालत गंभीर

पौड़ी में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गढ़वाल वन प्रभाग के पोखड़ा रेंज का है। बताया जा रहा है ग्रामीण बकरियों के लिए घास लेने के लिए जंगल गया था। इस दौरान घात लगाए बाघ ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जंगल गए व्यक्ति पर किया हमला

घायल व्यक्ति की पहचान मोहन सिंह रावत (52) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहन सिंह घास लेने के लिए अपनी पत्नी के साथ बकरियां चुगाने के लिए जंगल में गया था। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच ग्रामीण ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बाघ वहां से भाग निकला।

घायल को चल रहा इलाज

बाघ के हमले में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। बताया जा रहा है ग्रामीण के सिर और हाथ-पैरों पर अधिक चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी रिखणीखाल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें