Big NewsNainital News

जिम कार्बेट में बाघ ने मजदूर को बनाया निवाला, एक महीने में दूसरे श्रमिक की मौत

नैनीताल जिले के रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला रेंज में बाघ ने एक मजदूर को एक बार फिर से निवाला बनाया है। एक महीने में दूसरी बार बाघ ने किसी मजदूर को अपना शिकार बनाया है।

जिम कार्बेट में बाघ ने मजदूर को बनाया निवाला

रामनगर के जिम कार्बेट में बाघ का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाघ ने एक बार फिर से एक मजदूर को अपना शिकार बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की कार्बेट के ढिकाला रेंज में एक मजदूर झाड़ी काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

12 राउंड फायरिंग के बाद भागा बाघ

बाघ के हमला करने पर उसके साथियों ने शोर मचाया। वन्य कर्मियों ने 12 राउंड फायरिंग की। जिसके बाद बाघ मजदूर के शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। मजदूर की मौत के बाद से हड़कंप मच गया है। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी सहित अन्य वनाधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर भेज दिया गया है।

एक महीने में दो मजदूरों को बाघ ने बनाया शिकार

बता दें कि जिम कार्बेट में ये एक महीने के भीतर बाघ के हमले में हुई दूसरी मौत है। इस से पहले भी बाघ के हमले में एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस से पहले बाघ ने 12 नवंबर को नेपाली मूल के 22 वर्षीय शिवा गुरुम पर भी हमला कर उसे मार दिया था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें