Big NewsUdham Singh Nagar News

एक और महिला को खा गया बाघ, नहीं मिल पाया शव, तलाश जारी

प्रदेश में वन्य जीवों के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बाघ और तेंदुए के हमले की घटनाओं में आए दिन लोग जान गंवा रहे हैं। खटीमा में बाघ ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। महिला का शव तक भी नहीं मिल पाया है। शव की तलाश की जा रही है।

शौच को गई महिला को बाघ ने बनाया शिकार

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज के नबदिया गांव में बाघ ने एक महिला को शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि महिला शौच के लिए जंगल गई थी। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

घटनास्थल पर खून मिलने से परिजनों में कोहराम

मिली जानकारी के मुताबिक महिला जंगल में शौच के लिए गई थी लेकिन काफी देर बाद भी वो वापस लौट कर नहीं आई। जिसके बाद परिजन जंगल की ओर गए। घटनास्थल पर खून मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। अभी तक महिला का शव बरामद नहीं किया गया है।

वन विभाग की टीम कर रही तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही सुरई रेंज की वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वन क्षेत्र अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि एक टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जबकि एक और टीम को भेजा जा रहा है। वनकर्मी महिला के शव की खोज बख्तरबंद ट्रैक्टर के साथ कर रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें