UttarakhandHighlightUttarkashi News

कैमरे में पहली बार कैद हुआ तिब्बतियन भेड़िया, तस्वीर देख कर रह जाएंगे हैरान

उत्तराखंड में पहला मामला सामने आया है। जिसमें तिब्बतियन भेड़िये की तस्वीर कैद हुई है। बता दें गोविंद वन्य जीव विहार में पहली बार तिब्बती भेड़िया ट्रेस हुआ है।

कैमरे में पहली बार कैद हुआ तिब्बतियन भेड़िया

उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल पार्क में उच्च हिमालयी क्षेत्रों के वन्य जीव प्रजाति की तस्वीरें सामने आती रहती है। मोरी ब्लॉक में स्थित गोविंद वन्य जीव विहार में पहली बार तिब्बतियन भेड़िये की तस्वीर सामने आई है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन विभाग ओर भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर 50 से 60 कैमरे लगाए गए थे। कैमरे में भेड़िये के अलावा उड़न गिलहरी, हिम तेंदुआ और भूरा भालू भी कैद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक वन प्रभाग के डीएफओ डीपी बलोनी ने बताया कि सूपिन रेंज के पूर्व रेंज अधिकारी ज्वाला प्रसाद ने गोविंद पशु वन्य जीव विहार में कैमरे लगाए थे। उस कैमरे में हिमालयन भेड़िये की तस्वीर कैद हुई थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें