National

भारत में लगातार दो दिन आंधी तूफान रहने की संभावना, कई राज्यों में हुआ ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में लगातार दो दिन आंधी तूफान रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अरब सागर से नमी की वजह से आज और कल सुहावना मौसम रहेगा। कल से इसका प्रभाव अधिकतर उत्तर प्रदेश में रहेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी। 

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार आईएमडी की वैज्ञानिक डॉक्टर सोमा सेन रॉय ने बताया कि अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में आज और कल आंधी-तूफान आने की संभावना है। दोनों दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। कल से इसका प्रभाव अधिकतर उत्तर प्रदेश में रहेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी। उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 5 दिन आंधी-तूफान बना रहेगा।

यहां किया ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं, दिल्ली में अगले 3-4 दिन आंधी-तूफान की आशंका है। इसके अलावा, हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन कल उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका और अन्य इलाकों में आंधी-तूफान रहेगा।

बिहार-झारखंड का मौसम

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में बारिश के कारण जलभराव

शनिवार सुबह दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव देखा गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें