Assembly ElectionsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : ठुकराल बोले : भल्लालदेव बाहुबली को मां से दूर कर सकता है, अलग नहीं

https://youtu.be/j2oGS_k1dbI

रुद्रपुर: राजकुमार ठुकराल अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार भाजपा से टिकट कटने के बाद निर्दलीय मैदान में हैं। पार्टी ने उनको अब 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस पर ठुकराल का कहना है कि भल्लाल देव बाहुबली को उसकी मां से दूर जरूर कर सकते हैं, लेकिन कभी अलग नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनका टिकट छल ओर प्रपंच से काटा गया था। प्रपंच करने वालों को जनता जवाब देने जा रही है। ठुकराल का दावा है कि रुद्रपुर सीट पर जीत हासिल करेंगे। उनके आगे विरोधी कहीं टिकने वाले नहीं हैं। लोगों का उनको प्यार मिल रहा है।

ठुकराल ने कहा कि जो लोग मेरी विधानसभा में लुटेरों की तरह काम करना चाहते हैं। हम सीटी बजाकर अपनी विधानसभा की रक्षा करेंगे। साथ ही यह भी दोहराया कि मुझे अपने राजनीतिक मां से कोई दूर नहीं रख सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें