Big NewsPithoragarh News

दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार

हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक पिता-पुत्र कनालीछीना के सतगढ़ गांव जा रहे थे। जबकि तीसरा युवक धारचूला का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला।

दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

हादसे की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान हरीश कापड़ी (52) पुत्र स्व केदारदत्त कापड़ी, शुभम कापड़ी (29) पुत्र हरीश कापड़ी और रोहित बोनाल निवासी धारचूला के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें