Nainital NewsHaldwani News

हल्द्वानी हिंसा : जमीन खुर्द-बुर्द मामले जमीन खुर्द-बुर्द मामले छह आरोपियों में से तीन की मौत, एक की हालत नाजुक

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में आठ फरवरी को हुई हिंसा के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हल्द्वानी नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट की ओर से जमीन खुर्द-बुर्द मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। जिनमें से तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है। जबकि एक की हालत नाजुक है । दो शेष आरोपी साफिया और अब्दुल मलिक पुलिस हिरासत में हैं।

जमीन खुर्द-बुर्द मामले में छह के खिलाफ था मुकदमा दर्ज

बता दें आठ फरवरी की शाम बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर हिंसा हो गई थी। मलिक के बगीचे की नजूल जमीन खरीद-फरोख्त मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमे उन्होंने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

इन्हें बनाया था आरोपित

नगर आयुक्त ने बताया था कि आरोपियों ने मरे हुए व्यक्ति का शपथपत्र देकर राजकीय जमीन (मलिक का बगीचा) हड़पने, खुर्द-बुर्द करने, बेचने का आपराधिक षडयंत्र किया। आरोपियों में अब्दुल मलिक निवासी अब्दुला बिल्डिंग लाइन नंबर आठ, सफिया पत्नी अब्दुल, अख्तरी बेगम पत्नी नन्हें खां, नबी रजा खां निवासी हल्द्वानी, गौस रजा खां निवासी हल्द्वानी और अब्दुल लतीफ निवासी बरेली शामिल थे।

तीन आरोपियों की हो चुकी है मौत

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी नबी रजा खां, अख्तरी बेग और अब्दुल लतीफ की मौत हो चुकी है। वहीं गौस रजा खां की उम्र 82 वर्ष है। दिल्ली के अस्पताल में वह वेंटिलेटर में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद नाजुक बताते हुए घर भेज दिया है। वह भी अंतिम सांसें गिन रहे हैं।

सफिया मलिक से जल्द हो सकती है पूछताछ

अब पुलिस की जांच अब्दुल मलिक और साफिया मलिक के साथ ही दस्तावेजों पर आकर टिक गई है। नैनीताल पुलिस जल्द साफिया मलिक से इस बारे में पूछताछ कर सकती है। बता दें बीते दिनों पहले ही सफिया को बरेली से गिरफ्तार किया गया था। मामले को लेकर कोतवाल उमेश मलिक के बताया कि जल्द ही पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें