Big NewsUttarakhand Chamoli News

Chamoli news: बद्रीनाथ हाइवे पर टेम्पो ट्रैवलर और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौके पर ही मौत

Chamoli news: चमोली में शुक्रवार को Badrinath Highway पर दर्दनाक हादसा हो गया। बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक मेंजोरदार टक्कर हो गई। जिस से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Badrinath Highway पर टेम्पो ट्रैवलर और बाइक की जोरदार भिड़ंत

शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे (Badrinath highway) पर दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली जिले के बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है।

दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि पीपलकोटी से चमोली की ओर आ रही बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया और इसमें बाइक सवार तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गई। मृतकों में दो पुलिसकर्मी सचिन व मनवीर और एक स्थानीय युवक दीपक कुमार शामिल है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। लेकिन इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें