HighlightUttarakhand

उत्तराखंड में तैनात तीन IAS अफसरों को केंद्र में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand news

 

उत्तराखंड में तैनात तीन IAS अफसर अब जल्द ही केंद्र में तैनाती पा सकते हैं। केंद्र सरकार ने राज्य में तैनात तीन अफसरों को केंद्र में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए चयनित कर लिया है। ये तीन अफसर हैं – दिलीप जावलकर, सौजन्या और सचिन कुर्वे।

इन तीनों को केंद्र में संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए उपयुकत् पाया गया है और इन्हें पैनल में शामिल किया जा चुका है।

इससे पहले रुद्रप्रयाग में डीएम रहे मंगेश घिल्डियाल को भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर बुलाया जा चुका है।

हालांकि जिन तीन IAS अफसरों का फिलहाल केंद्र में संयुक्त सचिव पद के लिए नाम इंपैनल्ड हुआ है वो कब ज्वाइन करेंगे ये बताना मुश्किल है। कई बार संयुक्त सचिव पद के लिए चयन होने के बाद भी नियुक्ति में समय लग जाता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें