Big NewsDehradun News

मालदेवता आपदा। मलबे से तीन शव बरामद, अब भी कई लापता

sdrf maldevta

देहरादून के मालदेवता के पास सरखेत में अतिवृष्टि के बाद आई आपदा में लापता तीन लोगों के शव बुधवार को बरामद हुए हैं। ये तीनों शव मलबे में दबे मिले हैं।

19 अगस्त को आई अतिवृष्टि में देहरादून के सरखेत और टिहरी के ग्वाड़, सिल्ला के आसपास इलाकों में बड़े पैमाने पर तबाही मची थी। इस आपदा में बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान हुआ था। इस आपदा में 11 लोग लापता हो गए थे। इनमें से तीन लोगों के शव आज मिल गए हैं। ये सभी शव मलबे में दबे हुए थे। डीएम के निर्देश पर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंपा गया है। मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

हैरत। मंत्री के नाम पर पढ़ाई पट्टी, खुद ही चिट्ठी जारी कर निकाला वेतन, अब सस्पेंड

वहीं लापता 8 लोगों की तलाश जारी है। इसके लिए सरकार अब थर्मल सेंसर की मदद लेने की कोशिश में लगी है। आपदा प्रबंधन विभाग थर्मल सेंसर की व्यवस्था करने में लगी है। मलबा हटाने के लिए प्रशासन ने पोकलेन और जेसीबी मशीन लगाई गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें