Pauri Garhwal NewsHighlight

सिद्धबली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुरू, ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

सिद्धपीठ सिद्धबली मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव आज से शुरू हो गया है। सुबह पांच बजे ब्रह्म मुहूर्त में पिंडी महाभिषेक के साथ पूजा अर्चना शुरू हुई। इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया है।

सिद्धबली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुरू

बता दें ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचारण के बीच पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। सुबह सात बजे मंदिर परिक्रमा की।

सुबह आठ बजे कुंडीय यज्ञ और सिद्धों का डांडा में ध्वज पूजा के साथ महोत्सव आगे बढ़ा। महोत्सव के तहत पहले दिन निकाली जाने वाली शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी करेंगी।

ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

सिद्धबली मंदिर में होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। बता दें पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को ग्रास्टनगंज के रास्ते स्टेशन रोड होते हुए भेजा जा रहा है।

जबकि मैदानी क्षेत्र से आने वाले वाहनों को बालासौड़ मार्ग से घराट रोड के रास्ते आवाजाही कराई जाएगी। शोभायात्रा के तहसील चौराहा पहुंचने पर मैदानी क्षेत्र से आने वाले वाहनों को पटेल मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें