Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

ड्यूटी से लौट रहे CRPF के तीन जवानों की मौत, ड्राइवर की हालत नाजुक

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में CRPF के तीन जवानों की देर रात 12 बजे फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के खजौला के पास हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, मुंडेरवा और पुरानी बस्ती समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ से CRPF की कंपनी के जवान मतदान ड्यूटी के तहत बस्ती आए थे। कप्तानगंज विधानसभा में इनकी ड्यूटी लगी थी। ये लोग मतदान खत्म होने के बाद बोलेरो से देर रात गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे। बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर मुंडेरवा थाना अंतर्गत खजौला चौकी के पास वाहन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में बोलेरो में सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें 3 जवानों की मौत हो गई, वहीं ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक जवानों की पहचान कराई जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें