Big News

पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला पर किया तीन भालुओं ने हमला, चेहरे का किया बुरा हाल

नैनीताल के निकटवर्ती गांव सौड़ में तीन भालुओं ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला पास के ही जंगल में पशुओं के किए घास लेने गई थी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भालुओं ने किया महिला पर हमला

घटना रविवार की है। जानकारी के मुताबिक खष्टी देवी (37) निवासी सौड़ गांव की पांच महिलाओं के साथ घास लेने के लिए जंगल गई हुई थी। इस दौरान तीन भालुओं ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। एक साथ तीन भालुओं से घिरने पर साथी महिलाओं में भी चीख-पुकार मच गई।

साथी महिलाओं ने शोर कर भालुओं को भगाया

महिलाओं ने किसी तरह खष्टी देवी की भालुओं के चुंगल से बचाया। घायल महिला के परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार डा. नेहल ने बताया कि भालुओं ने महिला के चेहरे और गर्दन में गहरे जख्म किए हैं। महिला के 16 टांके आए हैं। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है।

गश्त बढ़ाने दिए निर्देश

घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम महिला का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची। जानकारी के अनुसार रेंजर प्रमोद तिवारी ने बताया कि फिलहाल पीड़ित महिला के परिवार को दस हजार की त्वरित सहायता दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button