National

देश में CRPF के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जानें यहां

देश में सीआरपीएफ द्वारा संचालित कई स्कूलों को बस से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस बल अलर्ट पर है। धमकियों की जांच की जा रही है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें दो दिल्ली और एक हैदराबाद का स्कूल है।

जांच में नहीं मिला कुछ

बता दें कि सोमवार रात ये मेल देश के कई स्कूलों में आया। जांच के बाद स्कूलों में कुछ नहीं मिला। मेल भेजने वाले ने सुबह 11 बजे तक सभी सीआरपीएफ स्कूलों में बस से उड़ाने की धमकी दी थी। मेल भेजने वाले ने पूर्व डीएमके लीडर जफर सादिक के अरेस्ट का जिक्र किया था जिसको एनसीबी और फिर ईडी ने अरेस्ट किया था।

स्कूलों के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

सीआरपीएफ ने इस धमकी के बाद सभी स्कूलों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। दिल्ली पुलिस ने सभी CRPF स्कूलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें