देश के हजारों भारतीय इस समय इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। सभी लोग गर्मियों की छुट्टियो में यूरोप घूमने गए थे लेकिन इटली में काम करने वाले कर्मचारियों और पायलट ने हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल के कारण इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट से दिल्ली आने वाली उड़ानों के साथ दिल्ली आने वाली फ्रैंकफर्ट उड़ानें भी निरस्त हो गई है। हजारों लोग एयरपोर्ट में फंसे हुए हैं।
खुले में रात बिताने को मजबूर लोग
बेबस लोगों को हड़तालस के कारण एयपोर्ट पर खुले में रात बितानी पड़ रही है। इटली की हड़ताल से समूचे यूरोप की उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि इटली के अलग-अलग यातायात महकमें की हड़ताल की शुरूआत कुछ समय पहले से हुई है। इसी हड़ताल के कारण दुनिया के अलग अलग हिस्सों में जाने वाले लोगों को मुसीबत का सामना कर पड़ रहा है।
ठंड पर फर्श पर लेटने को मजबूर लोग
इटली के सभी एयरपोर्ट पर बुरा हाल है। वहीं लोगों को आगे की फ्लाइट इटली के अलग-अलग शहरों से कैसे मिलेगी इसकी भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहां मौजूद लोगों को एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस से संपर्क करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। ठंड के मौसम में कई भारतीय परिवार है जो वहां खुले में फर्श पर लेटने को मजबूर है
हर्जाने के नाम पर नहीं मिला कुछ
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार वहां फंसे लोगों को हर्जाने के नाम पर कुछ भी नहीं दिया गया है। कुछ लोगों को पानी की बोतल तो कुछ लोगों को सिर्फ 15 यूरो ही वापस किए गए हैं। ऐसे में यदि कोई भी यात्री यूरोप जाने की सोच रहा है तो वह एक बार जरूर जानकारी जुटा ले क्योंकि हड़ताल खत्म होने के बाद दोबारा भी शुरू हो सकती है। इस बात की आशंका एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और मौजूदा हालातों को देखकर जताई जा रही है।