National : बड़ा फैसला: राजस्थान में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, चरित्र प्रमाण पर लिखा जाएगा अपराध - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ा फैसला: राजस्थान में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, चरित्र प्रमाण पर लिखा जाएगा अपराध

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Those who molest girls in Rajasthan will not get government jobs

राजस्थान में गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म और दुष्कर्म का प्रयास करने वालों को अब सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। ऐसा करने वालों के चरित्र प्रमाण पर लिखा जाएगा कि ये छेड़छाड़ में शामिल रहा है। 

सीएम गहलोत का ट्वीट

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में बताया कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं, महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और दुष्कर्म करने वाले आरोपियों व मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए छेड़छाड़ करने वाले मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा। राज्य सरकार, पुलिस की ओर से जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा कि ये लोग छेड़छाड़ की घटनाओं में शामिल रहा है। सीएम ने कहा कि ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।

TAGGED:
Share This Article