UttarakhandDehradun News

13 से 15 मई तक रद्द रहेगी देहरादून से वाराणसी के बीच चलने वाली ये ट्रेन, अपडेट पढ़ कर ही करें सफर

देहरादून- वाराणसी और देहरादून-हावड़ा की बीच चलने वाली जनता और हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस इस हफ्ते तीन दिन रद्द रहेगी। रोजा- मुरादाबाद सेक्शन पर ट्रैफिक के चलते रेलवे डिपार्टमेंट ने ये फैसला लिया है।

तीन दिन तक रद्द रहेगी ट्रेन

रेलवे की ओर से 13 से 15 मई के बीच इन ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रोजा- मुरादाबाद सेक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और लूप लाइन का काम किया जा रहा है। इस वजह से देहरादून और वाराणसी के बीच उतरने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिन के लिए रद्द रहेगी।

बता दें वाराणसी से चलने वाली ट्रैन 13 व 15 मई और देहरादून से चलने वाली 14 व 15 मई को रद्द रहेगी। इसके साथ ही हावड़ा से चलने वाली हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 13 व 14 मई और देहरादून से चलने वाली 14 व 15 मई को नहीं चलेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें